मेरठ, जनवरी 6 -- प्री बोर्ड परीक्षा से घबराकर दसवीं के छात्र ने पिता को अपहरण और फिरौती का मैसेज भेज दिया। परिजन टीपीनगर पुलिस के पास पहुंचे तो जांच शुरू की गई। रात 11 बजे छात्र को मवाना में उसकी मौसी के घर से बरामद कर लिया गया। छात्र ने पूछताछ में बताया कि वह परीक्षा से घबरा गया था, इसलिए यह ड्रामा किया । टीपीनगर शिवपुरम निवासी एक व्यक्ति राजमिस्त्री है। इनका 16 वर्षीय बेटा 10वीं का छात्र है। मंगलवार से छात्र की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होनी है। सोमवार शाम करीब 5 बजे छात्र बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम छह बजे छात्र के पिता के मोबाइल पर छात्र के ही नंबर से अपहरण का मैसेज किया गया। छात्र के पिता से 2 लाख रुपये फिरौती मांगी गई। परिवार ने टीपीनगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्र के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.