प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा निरस्त होने से पहले भी परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भाजपा सरकार में कड़े फैसले हो चुके हैं। इससे पहले 11 फरवरी 2024 को 58 जिलों में आयोजित समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 की प्रारंभिक परीक्षा भी पेपरलीक के कारण मुख्यमंत्री ने निरस्त कर दी थी। इस परीक्षा में पंजीकृत पौने 11 लाख अभ्यर्थियों में से तकरीबन साढ़े छह लाख शामिल हुए थे। उससे पहले 28 नवंबर 2021 को आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) भी पेपरलीक के कारण निरस्त करनी पड़ी थी। समाजवादी पार्टी सरकार में 27 नवंबर 2016 को आयोजित आरओ/एआरओ 2016 की परीक्षा भी पेपरलीक के कारण निरस्त करनी पड़ी थी। यह भर्ती पूरी होने में पांच साल का समय लगा और पांच अप्रैल 2021 को अंतिम परिणाम घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.