हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नाबालिग दुकान पर पेन लेने गई और लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी ढूंढखोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। नाबालिग की मां ने तहरीर देकर कहा कि रविवार शाम करीब सात बजे उनकी 15 साल की बेटी दुकान पर पेन लेने गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी। एसएचओ डीएस फत्र्याल ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...