चंदौली, जनवरी 24 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। आजाद मुस्लिम रोज स्पोर्टिंग क्लब सोसाइटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, 'जमील खान जिद्दी मेमोरियल कप' के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। शुक्रवार का मैच वेलेंटाइन गोरखपुर और प्रयागराज के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी और मैच बराबरी पर रहा। मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ। शूटआउट में प्रयागराज की टीम ने धैर्य बनाए रखा और 4 में से 3 पेनल्टी को गोल में बदलकर जीत हासिल की। हाफिज इबरार खान, बाबू अली खान, सरफराज अहमद, मुनव्वर खान, सरफराज खान, इमरान खान नेता, शाहिद खान, अबुल मोहसिन खान, सरफराज खान संजू, सरताज खान, यासीन खान, मंसूर खान, शाहंशाह खान, हकनवाज खान आदि अन्य शामिल रहे। आतिफ खान और ...