दुमका, जनवरी 21 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि।प्रखंड के गोराडीह फुटबॉल मैदान में जय झारखंड मेहरवानी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जिदल पहाड़ी सुंदरपहाड़ी और एफसी हंसडीहा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी, कांग्रेस नेत्री बसंती मुर्मू सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की और उनका उत्साहवर्धन किया। मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हो सका। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट के जरिए फैसला हुआ, जिसमें सुंदरपहाड़ी की टीम ने हंसडीहा को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच में रेफरी की भूमिका राम कुमार, प्रदीप बास्की, विनोद हेंब्रम और पिंटू हांसदा ने निभाई। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, शंभू हेंब्रम, विजय मरांडी, दीन...