लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 12 -- स्वर्गीय श्री राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में स्वर्गीय अरविंद गिरि की स्मृति में आयोजित स्व. अरविंद गिरि आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल शुक्रवार को बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला एसटीएफसी जम्मू कश्मीर और घोसियाना एफसी गोला के बीच खेला गया। पूरे 90 मिनट के खेल में स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा। इसके बाद खेले गए 15-15 मिनट के अतिरिक्त समय में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी। अंततः परिणाम पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें एसटीएफसी जम्मू कश्मीर 8-7 से विजयी रही और फाइनल में प्रवेश किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टूर्नामेंट के आयोजक एवं संयोजक विधायक अमन गिरि, अवधेश मिश्रा, रामगुलाम पांडेय, टिटू भसीन, नियामत अली, बिल्ले सरदार, उपाध्यक्ष मदुसूदन गिरी, धर्मेंद्र गिरी, मोंटी भैया, राजीव जैकब, अन्नू दीक्षित...