पाकुड़, फरवरी 1 -- हिरणपुर। पेनम लिंक रोड पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित भारी वाहनों का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। थाना क्षेत्र के सिमलढाब गांव के पास शनिवार को सड़क पार कर रहे 19 वर्षीय युवक विविन हेम्ब्रम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पेनम लिंक रोड को जाम कर प्रशासन और कोल कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। करीब 9 से 10 घंटे तक चले सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह ठप रहा। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर हिरणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को ...