बहराइच, दिसम्बर 16 -- मोतीपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा टेपरा निवासी 20 वर्षीय कोयली पत्नी दीपक का शव मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे गांव के बाहर शीशम के पेड़ से फांसी के फंदे लटका पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह शौच को गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...