फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- थाना नगला सिंघी क्षेत्र में एक महिला ने खेत पर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। नगला धर्मी निवासी नीतू 37 वर्ष पत्नी वीरपाल यादव का शव गांव के बाहर सड़क किनारे आशाराम पुत्र गणेशी निवासी गढी धर्मी के खेत पर एक पेड़ से लटका मिला। महिला का शव लटके होने की खबर पर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। नीतू के परिजन भी आ गए। शव को देख वह लोग हैरत में पड़ गए। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से बात की। जानकारी मिलने पर नीते के मायके खेड़ा गांव एटा से परिजन भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे नीतू के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आई। इधर ग्रामीणों की मानें तो महिला का पति मजदूरी करता है। वह शराब पीने का आदी बताया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.