देवघर, फरवरी 2 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के समीप गंगटी गांव के पास शनिवार देर शाम एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान देवघर के विलियम्स टाउन निवासी संजय कुमार राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक शनिवार सुबह से ही अपने घर से लापता थे, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। देर शाम स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के समीप एक पेड़ से शव लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए है। हालांकि घटनास्थल से उनकी चप्पल नहीं मिली, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतक...