सीतामढ़ी, मई 11 -- मेजरगंज। थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव से उतर सरेह में शनिवार की सुबह पेड़ से लटकता एक अधेड़ का शव मिला है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान स्थानीय 50 वर्षीय रामबाबू साह उर्फ भंटा के रूप में की गई। शव को देखकर ग्रामीण पूर्व के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे है। दोपहर बाद शव के पोस्टमार्टम से आने के बाद ग्रामीणों ने मृतक रामबाबू साह के शव कुंवारी मदन चौक पर रखकर आगजनी करते हुए दो घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसकी पूर्व के विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जबकि, पुलिस प्रथमदृष्टयां आत्महत्या मान रही है। इधर, ग्रामीणों की सूचना अहले सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पेड़ से शव को बरामद किया। जांच पड़ताल के बाद थानाध्यक्ष ललित कुमार ने शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.