चंदौली, अक्टूबर 9 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव के समीप स्थित पेड़ पर बुधवार की सुबह मूकबधिर विवाहिता का शव दुपट्टा के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। वही घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है। नौडीहा गांव निवासी मोहम्मददीन की 21 वर्षीय मूकबधिर पुत्री जहाना की शादी सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौरा गांव निवासी फेकू के पुत्र मुरादु से हुई थी। जहाना बीते चार माह से मायका में रह रही थी। वह मंगलवार की शाम अपने भाभी से शौच करने के लिए कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वही बुधवार की सुबह परिजन खोजने निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.