गंगापार, फरवरी 9 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरक्षा सुपरवाइजर राकेश मिश्रा की गुमशुदगी का अंत चार दिन बाद एक दर्दनाक खबर के साथ हुआ। नैनी लेप्रोसी चौराहे के पास रेलवे ओवरब्रिज के समीप पेड़ से लटकता उनका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया। कौंधियारा थाना क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय राकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू नैनी स्थित गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इकाई में एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। वह बीते पांच फरवरी को ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गए। काफी देर तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। खोजबीन के दौरान गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परिसर में उनकी बाइक खड़ी मिली। बाइक की डिक्की खोलने पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें राकेश मिश्रा ने आत्महत्या करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.