चंदौली, फरवरी 19 -- इलिया। थाना क्षेत्र के तियरी गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव पेड़ में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त गांव के ही अनिल सिंह 60 वर्ष के रूप में की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वृद्ध किसान अनिल सिंह का विवाह नहीं हुआ था। वह दो भाई थे। एक भाई लंबे समय से वाराणसी रहते थे। जिसके कारण घर पर वह अकेले रहते थे। मंगलवार की देर शाम गांव के बाहर एक व्यक्ति को पेड़ के सहारे लटकता देख गांव के लोगों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। तब तक भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। और शव कि शिनाख्त अनिल कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना को लेकर का तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रथम ...