सीतामढ़ी, दिसम्बर 29 -- बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के मधुबन बसहा पूर्वी पंचायत के सरेह में रविवार की दोपहर पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उसी पंचायत के बनभिरवा टोला निवासी मो. असलम के पुत्र मो. अबुबकर (18 वर्ष) के रूप में की गई है। बदहवास हालत में मृतक की बहन आयशा ने बताया कि अबुबकर इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था। सुबह करीब दस बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। फिर दादी से दस रुपए लेकर बिना खाना खाएं घर से चला गया। वें लोग खाने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सरेह में एक शव के लटके होने का पता चला। वहां जाकर देखने पर वह शव उसके भाई का था। मृतक के पिता दिल्ली में रहते है। वहीं पिता की तबियत खराब होने के कारण माता भी इस समय दिल्ली गई हुई है। मृतक अपनी दादी और बहन के साथ घर पर रहता था। घटनास्थल पर लोग द्वारा युवक के आत्म...