बलिया, दिसम्बर 17 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत की सिंचाई करने के लिए घर से निकले युवक का शव बुधवार को पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैसे कान से खून निकलने के चलते लोग हत्या की सम्भावना जता रहे हैं, हालांकि पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवार निवासी 25 वर्षीय गोविंद वर्मा बुधवार की सुबह घर से खाना खाने के बाद खेत की सिंचाई करने के लिए निकल गया। दोपहर बाद ग्रामीणों की नजर गांव के बाहर बागीचा में बरगद के पेड़ से बंधी रस्सी के सहारे गोविंद का लटकता शव मिला। बात जंगल की आग की तरह फैल गयी लिहाजा लोगों की भीड़ जमा हो गयी। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा प्राथमिक जांच के बाद शव को कब्जा में ले लिया...