लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- कस्ता, संवाददाता घर के बाहर नीम के पेड़ से शव लटकता मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता गांव में रविवार तड़के घर के बाहर नीम के पेड़ से 50 वर्षीय अखिलेश पुत्र गार्गीदीन का शव लटका मिला। अखिलेश की मां शिवप्यारी ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि अखिलेश ने अपने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अखिलेश नशे का आदी था और पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास किया था। मृतक के भतीजों अजय कुमार, अभय कुमार, जगजीवन और दीपू ने पुलिस को लिखित में दिया कि वे शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।सूचना मिलने पर मितौली थाना प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक ने मौका मुआयना किया। कस्ता चौकी प्रभारी जयकृष्ण तिवारी ने ...