शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- जलालाबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनेरा में मंगलवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार जिगनेरा निवासी रामसेवक के 28 वर्षीय पुत्र मनोज का शव गांव के बाहर तालाब की ओर जाने वाले रास्ते पर खड़े पाकड़ के पेड़ से खेत में बाड़ लगाने वाली रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव नीचे उतरवाया। बताया गया कि मनोज अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह सोमवार को भट्टे पर मजदूरी कर बाहर से लौटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके प...