वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, संवाद। बीएचयू में कुलपति आवास के समीप होल्कर भवन के पास शुक्रवार देर रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से एमपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र 27 वर्षीय सोनू सुथर की मौत हो गई। सोनू राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ का निवासी था। सोनू सुथर बिड़ला (सी) हॉस्टल में रहता था। वह देर रात अलग-अलग बाइक से पांच साथियों के साथ चाय पीने लंका गया था। वापस आते समय सोनू बाइक चला रहा था। दूसरी बाइक पर बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस के छात्र मनीष कुमार और बीपीएड द्वितीय वर्ष का छात्र संतोष थे। तीसरी बाइक पर दो अन्य साथी थे। होल्कर भवन के पास पहुंचते ही सोनू की बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान दूसरी बाइक में टकराते हुए सोनू पेड़ से जा भिड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से सोनू अचेत हो गया। इधर बाइक से गिरे मनीष कुमार और सं...