गोरखपुर, जनवरी 27 -- सहजनवा। थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया गांव में मंगलवार सुबह बरगद से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बकरियों के लिए पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महराबारी गांव निवासी अकबर अली (60) के रूप में हुई है। उनके पास करीब चार-पांच बकरियां थीं, जिनसे वे अपनी जीविका चलाते थे। बकरियों के चारे के लिए ही वे रंदौली उर्फ मठिया गांव गए थे, जहां यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.