लखनऊ, दिसम्बर 23 -- बंथरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बंथरा-बिजनौर मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास वाहन से बचने के प्रयास में बाहक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक बंथरा के गुलाबखेड़ा निवासी 23 वर्षीय राहुल गौतम मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बाइक से कासिम खेड़ा गांव की ओर जा रहा था। जब वह बंथरा-बिजनौर रोड पर ग्लोरी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में राहुल की बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही राहुल को सीएचसी सरोजनीनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर ...