सीतामढ़ी, फरवरी 5 -- बाजपट्टी। नीलगाय को बचाने के प्रयास में बाइक एक पेड़ से जा टकरायी। जिसमें बाइक चालक समेत दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें बाइक सवार एक की मौत हो गयी। हादसा बाजपट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। हादसे में मृतक की पहचान बनगांव दक्षिणी पंचायत के दाउदपुर दरबखाना निवासी सफी मोहम्मद के पुत्र मो अकरम के रूप में की गई है। वहीं इस घटना में बाइक के पीछे बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बाइक सामने से आ रही थी। इतने में सामने से नीलगाय का बीच सड़क पर आ गयी। उससे बचने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरायी। जिसमें बाइक सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनो को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।...