जामताड़ा, जनवरी 12 -- झामुमो की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी ने एसपी से की मुलाकात, लूटकांड के सफल उद्भेदन पर जताया आभार जामताड़ा, प्रतिनिधि। झामुमो की वरिष्ठ नेत्री चमेली देवी ने मंगलवार को जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ हीं शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया। हाल ही में जामताड़ा में घटित बहुचर्चित बालाजी ज्वैलर्स लूट एवं गोली कांड का त्वरित और सफल उद्भेदन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी पर जामताड़ा पुलिस की कार्यकुशलता की खुले शब्दों में प्रशंसा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.