कौशाम्बी, जनवरी 5 -- सरायअकिल निवासी पारस नाथ द्विवेदी सोमवार सुबह किसी रिश्तेदार के यहां बाइक से मंझनपुर जा रहे थे। करारी इलाके में बट बंधुरी के समीप उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। नजदीकी निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गंभीर चोट नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...