कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी के नेता नगर मोहल्ले का सद्दाम सोमवार सुबह अपनी पत्नी शकीना के साथ उसकी दवा कराने मंझनपुर जा रहा था। तुर्तीपुर के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती जख्मी हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शकीना की हालत गंभीर बनी हुई है। उसके सिर पर चोट है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...