देवघर, जनवरी 9 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाकुरा गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बाइक से गोड्डा तरफ से देवघर की ओर आ रहे थे। अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव निवासी सिंधु राय (उम्र लगभग 22 वर्ष) एवं सुनील राय (उम्र लगभग 24 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। नवाकुरा गांव के पास पहुंचते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को सड़क से ...