देवघर, जून 1 -- देवघर, प्रतिनिधि। जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगोड़ा गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:30 बजे एक 14 वर्षीय किशोर आम का पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा हुआ था। आम तोड़ते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर पड़ा। गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक के पिता बसु रामदास ने बताया कि उनके बेटे को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी हालत बहुत ही गंभीर थी। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने इस घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी को सुबह लगभग 11:15 बजे दे दी। हालांकि जब तक पुलिस अस्पताल पहुंचत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.