मिर्जापुर, फरवरी 2 -- ड्रमंडगंज। ड्रम़डगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव में रविवार शाम को बगीचे में बेर का फल तोड़ते समय गिरे किसान की मौत हो गई l किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया l पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है l महोगढ़ी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान शिवराज सिंह रविवार शाम को अपने खेत के पास बगीचे में बेर का फल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े थे l अचानक पैर का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से नीचे गिर पड़े। घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृत किसान के पुत्र अरूण कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृत किसान को तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पत्नी गीता देवी व स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।थानाध्...