कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चक सिरसी गांव निवासी एक वृद्ध की शनिवार सुबह पेड़ से गिरकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चक सिरसी निवासी 60 वर्षीय बद्री प्रसाद पुत्र जगदीश किसानी करते थे। शनिवार की सुबह वह किसी काम से घर के समीप लगे पेड़ पर चढ़े थे। इस दौरान हाथ फिसल जाने के कारण अचानक नीचे गिर आए। इससे उनको हाथ-पैर व सिर के साथ शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन वृद्ध को लेकर मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चेकअप कर डॉ. विजय शंकर ने भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार यादव ऐसी किसी जानकारी से ही इन्कार किया है।

हिं...