कोडरमा, जून 13 -- सतगावां। थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक व्यक्ति के पेड़ से गिरने से घायल होने की घटना सामने आई है। घायल व्यक्ति की पहचान फतेहपुर गांव निवासी विकास कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विकास कुमार ईंटा गांव में निर्माण कार्य में जुटा था, इसी दौरान वह एक आम के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...