लखीसराय, जुलाई 3 -- बड़हिया। नगर के वार्ड संख्या छह निवासी स्व भासो सिंह के 37 वर्षीय पुत्र शंभू कुमार बुधवार को पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी अनुसार वह रोज की तरह अपने बगीचे में आम तोड़ने गए थे। इसी दौरान असावधानीवश पेड़ से फिसलकर नीचे गिर पड़े। हादसे में शंभू कुमार के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद किसानों और ग्रामीणों ने उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉ वंदना कुमारी के अनुसार प्राथमिक जांच में हाथ टूटने की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य चोटों का जांच और इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...