अमरोहा, मार्च 30 -- मंडी धनौरा। दीवार के पास पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। क्षेत्र के गांव गादीखेड़ा निवासी भोजराज का आरोप है कि बीती 25 मार्च को पड़ोसी रणवीर, सोनू, लोकेंद्र, मनोज उसके घर की दीवार के पास पेड़ लगा रहे थे। जब उसने मना किया तो उन्होंने विवाद कर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव के लिए आई भोजराज की पत्नी अनुराधा भी चोटिल हो गई। पीड़ित ने इस बावत पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.