मुरादाबाद, जनवरी 30 -- पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालापुर पीपलसाना निवासी शीला देवी पत्नी विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत पर काम कर रही थीं। आरोप है कि गांव के ही ओमप्रकाश पुत्र शंकर सिंह ने जबरन रास्ते में पॉपलर के पेड़ लगाए जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि पेड़ यहीं लगाए जाएंगे और जो करना है कर लो। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवा की सुबह वह अपने पति के साथ ओमप्रकाश के घर के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान सुमन पत्नी ओमप्रकाश ने आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर सुमन ने अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद...