नई दिल्ली, फरवरी 20 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिक पेड़ लगाकर ग्रीन कवर बढ़ाने से प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को बेहतर किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर की हवा सही करने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और दीर्घकालिक समाधानों में से एक है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने दिल्ली के रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से जुड़े मामले में वृक्षारोपण की निगरानी के लिए विशेषज्ञ समिति के सदस्यों की नियुक्ति से जुड़े मामले में टिप्पणी की। पीठ ने डीडीए को छतरपुर के पास दक्षिणी रिज में एक सड़क को चौड़ा करने की अनुमति दी थी ताकि केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को क्षेत्र में एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल तक पूरी तरह से पहुंचने की अनुमति मिल सके। इसके साथ ही पीठ ने कहा था कि प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.