प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 22 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। घर से निकला अधेड़ आम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ते समय फिसला लेकिन एक डाल में फंस गया। गंभीर चोटें आने के कारण डाल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में शव देखा गया तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अंतू थाना क्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा निवासी 58 वर्षीय रामलखन गुरुवार सुबह घर से निकला तो देर तक नहीं लौटा। करीब 11 बजे के पड़ोसी गांव गोबरी के पास एक पुराने आम के पेड़ की डाल पर रामलखन अचेतावस्था में पड़ा दिखा। उधर से गुजर रही एक महिला की उस पर नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रामलखन को नीचे उतरवाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे लोग हार्टअटैक या जहरीले जंतु के डसने से मौत की आशंका जताने लगे। परिजन भी मौके पर पहु...