सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में पेड़ से बांधकर एक युवक की पिटाई करने के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव का निवासी है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पेड़ से रस्सियों से जकड़ा युवक डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव का नाम ले रहा था। परिजनों व डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना देने की बात भी कह रहा था लेकिन भीड़ में खड़े लोग उसकी बात को अनसुनी करते नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को कादिराबाद गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ पिंटू ने थानेदार को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव की एक लड़की की शादी टड़वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.