शाहजहांपुर, मार्च 10 -- निगोही,संवाददाता। निगोही क्षेत्र में दो दीन पूर्व लिपटिस बेंचकर घर जा रहे किसान की जेब कट गई, जेब में 90 हजार रूपये थे। जेब काटने के बाद चोर बाइक से फरार हो गये। खुदागंज थाना क्षेत्र के भरतापुर गांव निवासी छोटेलाल दो दिन पहले निगोही की एक आढ़त पर लिपटिस बेंचने आए थे। लिपटिस की 90 हजार रूपये की बिकी। रूपये लेने के बाद छोटेलाल ने आदर्श इण्टर कालेज के पास से ई रिक्शा से बैठकर घर की ओर चल दिये। बस स्टाप के पास से दो अन्य युवक भी ई रिक्शा पर बैठ गए। निगोही- खुदागंज मुख्य मार्ग पर ऐंठापुर गांव के पास पहुंचते ही दोनों युवक ई रिक्शा से उतरकर बाइक से वापस निगोही चले गये। इस बीच छोटेलाल ने जब अपनी जेब देखी, तो जेब कटी थी, और रूपये गायब थे। जेब कटने के बाद किसान काफी देर तक युवकों को खोजते रहे, लेकिन उनका पता नही चल सका। किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.