कौशाम्बी, फरवरी 16 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी श्रमिक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर तालाब के समीप पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। वह छह दिन से संदिग्ध दशा में लापता था। परिवार ने पड़ोसी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है। पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। सौरई बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय केवल चंद प्रजापति पुत्र स्व. राम प्रसाद प्रजापति मजदूरी करता था। छह दिन पहले वह संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर चार दिन पूर्व उसकी पत्नी ऊषा देवी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। रविवार की सुबह ग्रामीण गांव के बाहर देवरिया तालाब की ओर गए तो वहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.