हरिद्वार, दिसम्बर 8 -- राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में सोमवार सुबह पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस प्रकरण की जांच की जा रही है। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि सुबह औद्योगिक क्षेत्र से सटे जंगल में वनकर्मी नियमित गश्त पर थे। तभी पेड़ पर लटका शव देख वे सकते में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में उपनिरीक्षक संजीत कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल पर जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। तलाशी में न कोई पहचान पत्र मिला और न ही कोई ऐसा सामान, जिससे पहचान हो सके। युवक की आयु करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...