भागलपुर, मार्च 28 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की निस्फअंबे पंचायत के मनसर गांव निवासी अर्जुन गोस्वामी के बेटे सौरभ उर्फ सिंगर कुमार (22) ने गुरुवार सुबह घर के पास स्थित एक बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने फंदे से उसे नीचे उतारकर उसकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता अर्जुन गोस्वामी ने बताया कि उनका बेटा बाहर लुधियाना में रहकर काम करता था। दो महीने पहले वह अपने घर आया था और किसी बात को लेकर बहुत परेशान रहता था। कई बार उससे उसकी परेशानी के बारे में पूछा लेकिन वो कुछ भी नहीं बताता था। बीते बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह ग्रामीणों ने घर पर आकर सूचना दी की उसके बेटे ने बाहर डीह बगीचा स्थित पेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.