पीलीभीत, जून 8 -- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब पर्यटन सत्र की अवधि 15 जून नजदीक है। ऐसे में सैलानियों के लगातार यहां पहुंचने का सिलसिला तो चल ही रहा है। बाघों का दीदार सैलानियों को होना अब यहां के लिए सामान्य सी बात हो गई है। इसी बीच एक भालू का वीडियो वायरल हुआ है, जो पीटीआर के जंगल का बताया जा रहा है। वीडियो में एक भालू बेहद नाराज नजर आ रहा है। वह पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। लेकिन बार-बार प्रयास के बाद भी वह पेड़ पर चढ़ने में असफल रहा। पेड़ पर न चढ़ पाने से नाराज भालू ने पेड़ पर ही गुस्सा निकाल दिया। सत्रह सेकेंड के इस वीडियो में पीटीआर का भालू जंगल में खड़े एक पेड़ को हिला रहा है। वायरल वीडियो में भालू एक तरफ जहां पेड़ पर चढ़ने का प्रयास कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कमजोर पेड़ पर चढ़ पाने में असफल होने पर नाराजगी जताते हुए पेड़ को ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.