संवाददाता, फरवरी 27 -- यूपी में मुजफ्फरनगर के गांव दुर्गनपुर में फिर से पेड़ पर तेंदुआ चढ़ा दिखाई दिया। तेंदुए द्वारा जंगल में शिकार की गई गाय का शव भी पड़ा मिला। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बुढ़ाना क्षेत्र में करीब तीन माह से ग्रामीण दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। गांव दुर्गनपुर, राजपुर, छाजपुर, सेनपुर समेत 6 गांवों के जंगल में तेंदुए का पूरा परिवार ग्रामीणों द्वारा बार-बार देखा जा रहा है। तेंदुए दर्जनों नील गाय, बकरियों व कुत्तों को अपना शिकार बना चुके हैं। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण वन विभाग के अधिकारियों से कई बार इन्हें पकड़ने की भी गुहार लगा चुके हैं। बुधवार की शाम गांव दुर्गनपुर के जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ पर तेंदुए को चढ़े देखा। वन विभाग द्वारा तेंदुओं को पकड़ने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.