मेरठ, मई 22 -- बुधवार शाम आई आंधी और बारिश ने कहर बरपा दिया। रुहासा बड़कली मार्ग पर आंधी और बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे रुके बाइक सवार युवक पर मौत ने झपट्टा मार दिया। आंधी के चलते अचानक पेड़ बाइक सवार पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बड़कली, रुहासा, मटौर, चिरौड़ी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक शव पेड़ के नीचे दबा रहा। रुहासा निवासी 30 वर्षीय अमित चौधरी अपने नौ वर्षीय बेटे विहान के साथ बाइक से दौराला से बड़कली होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही वह बड़कली गांव से निकला तो अचानक आंधी और बारिश आ गई। बचने के लिए वह सड़क किनारे खड़े एक विशाल पीपल के वृक्ष के नीचे रुक गया। इस दौरान अचानक पेड़ उखड़ गया और अमित पेड़ के नीचे दब गया। वहीं उसका बेटा विहान बच गया। युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.