भागलपुर, फरवरी 6 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। सोनवर्षा नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार की रात पेड़ काटने के दौरान दो पाटों के बीच दब जाने से गंभीर रूप से जख्मी एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत से गांव में मातम छा गया । जानकारी अनुसार नगर क्षेत्र के मनौरी गांव में आगामी 7 मार्च से प्रारंभ हो रहे संतमत सतसंग की तैयारी को लेकर जलावन हेतू एक विशाल पेड़ कटवाया जा रहा था। पेड़ काटने के दौरान दो मोटे सील के बीच सोहा वार्ड नंबर 4 निवासी मनोज मुखिया दब गया। आनन फानन में उसे बाहर निकाल सहरसा के एक नीजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया। लेकिन गुरूवार की रात ईलाज के दौरान ही मनोज की मौत हो गई। शुक्रवार को शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सजन देवी रोते बिलखते बार बार बेहोश हो जाती थी। जिन्है गांव की अन्य महिलाओं द्वारा ढाढस बंधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.