बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। रिसिया इलाके के पटना घसियारी के रसूलपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव बबूल के पेड़ की डाल से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । शव की पहचान होते ही सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने हत्या कर खुदकुशी का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस तहकीकात बढ़ाने को रिपोर्ट के इंतजार में है। रिसिया थाने के पटना घसियारी के मजरे रसूलपुर गांव के बाहर शुक्रवार शाम बबूल के पेड़ की डाल से एक युवक का शव लटक रहा था। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दे दी गई। एसएचओ करुणाकर पाण्डेय पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को डाल से उतरवाए जाने पर लोगों ने शव की अपुष्ट पहचान श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर ग्रिंट थाने के ...