फतेहपुर, जून 26 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के गोदौरा गांव में पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चों के ऊपर डाल टूटकर गिर गई। जिसमें दब कर एक बच्चे की मौत हो गई। आस पास मौजूद अन्य बच्चे बाल बाल बच गए। गोदौरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का पांच वर्षीय पुत्र पुष्पेन्द्र बुधवार दोपहर घर के बाहर एक महुआ के पेड़ के नीचे बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। डाल टूटकर गिरने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ में खेल रहे बच्चों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर टूटी हुई डाल को हटा मासूम को बाहर निकाला। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है। जानकारी पर पहुंचे नायब तहसीलदार अरविंद कुमार के साथ प्रकांशु सिंह ने राजस्व टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.