मैनपुरी, जनवरी 27 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर पुल के समीप पेड़ की डाली गिरने से रास्ता से गुजर रहे साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम भूड़हार निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश जलालपुर स्थित आटा चक्की से गांव वापस लौट रहा था। तभी रास्ता में गांव के मोड़ पर अचानक सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ से 10 फीट लंबी एक मोटी डाली 43 वर्षीय हरेंद्र के ऊपर गिर पड़ी। जिससे हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी भोगांव ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देर शाम इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में हरेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक की पत्नी सोनी व पुत्री 14 वर्षीय खुशी, 12 वर्षीय मोनिका व पुत्र 9 वर्षीय अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता...