कोडरमा, सितम्बर 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नावाडीह में गुरुवार को पेड़ काटने के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मुर्क़मनाय निवासी 52 वर्षीय चंदन कुमार रॉय के रूप में हुई है। मृतक के पड़ोसी अशोक रॉय ने बताया कि सुबह चंदन अपने साथियों के साथ पेड़ काटने नावाडीह गया था। डाली को रस्सी से बांधकर नीचे खींचने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और भारी डाल सीधे चंदन के सिर पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी तुरंत उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि चंदन को सुनने में समस्या थी। संभव है कि जब लोगों ने उसे हटने के लिए आवाज दी हो, तो वह ठीक से सुन नहीं पाया और हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.