भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर। पेड़ कटाई के दौरान टहनी शरीर पर गिरने से गंभीर रूप से घायल जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मिथुन कुमार की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में शनिवार को हो गई। घटना शुक्रवार की शाम को हुई थी। परिजनों के फर्द बयान दर्ज कर बरारी कैंप की पुलिस ने शव को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...