नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने 4 जनवरी को अपने ही घर में मृत मिले युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने हत्या से पहले युवक के साथ शराब पी थी और उसके बाद उसके घर से कैश व मोबाइल फोन चुरा लिया था। युवक ने चोरी का विरोध करते हुए बहस की, तो आरोपियों ने पेड़ की टहनी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम अली अपनी मां के साथ दल्लूपुरा गांव में रहता था। वह मजदूरी करता था। 4 जनवरी की सुबह उसकी मां अपनी बेटी के घर से लौटी, तो देखा कि इस्लाम अली बेहोश पड़ा था। मां ने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.